बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर रसीदपुर का केंद्र कॉमन रिव्यू मिशन की केंद्रीय टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण

DNB Bharat Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर  रसीदपुर का मंगलवार को कॉमन रिव्यू मिशन की केंद्रीय टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, अभिलेखों के संधारण और आम लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के क्रम में टीम ने केंद्र पर संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों प्रसव पूर्व जांच,प्रसव पश्चात देखभाल,नियमित टीकाकरण, टेलीमेडिसिन, गैर-संचारी रोग की जांच, परिवार नियोजन और पीपीई आदि की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों ने केंद्र पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बबली कुमारी, एएनएम वीणा कुमारी और एएनएम-आर चांदनी कुमारी से इन सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर रसीदपुर का केंद्र कॉमन रिव्यू मिशन की केंद्रीय टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण 2स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के पश्चात टीम ने पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कम्युनिटी का भी भ्रमण किया। टीम के सदस्यों ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी तथा समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक भी आयोजित की।

बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर रसीदपुर का केंद्र कॉमन रिव्यू मिशन की केंद्रीय टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण 3बैठक में उपस्थित लोगों ने केंद्र के स्वास्थ्य सेवा की सराहना की वही टीम में शामिल जांच अधिकारी भी स्वास्थ्य कर्मी के कार्य से संतुष्ट दिखे।जांच अभियान में सीआरएम की टीम से डॉ. वंदना, डॉ. अभिषेक और डॉ. स्वप्निल शामिल थे। वहीं, जिला स्तरीय टीम से एनसीडीओ डॉ. संजय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. नसीम रजी, आरबीएसके जिला समन्वयक डॉ. रतीश, आईडीएसपी के के.के. सिंह तथा झपाईगो के पी.ओ. पंकज मौजूद रहे।

बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर रसीदपुर का केंद्र कॉमन रिव्यू मिशन की केंद्रीय टीम द्वारा किया गया सघन निरीक्षण 4राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व पंकज ने किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुवीर कुमार पंकज, प्रखंड लेखापाल विनय कुमार सिंह, बीएचईए अभिषेक कुमार, लिपिक रजनीश कुमार एवं मॉनिटर अमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article