अंचल अधिकारी खोदावंदपुर ने राजस्व कर्मचारी का पंचायत में किया पदस्थापन

DNB Bharat Desk

 

मोहम्मद जावेद को मिला CI का अतिरिक्त प्रभार

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर विगत दिनों समाहर्ता द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का अन्तर प्रखंड अंचल स्थानांतर पदस्थापन के पश्चात अंचल अधिकारी खोदावंदपुर प्रकाश चंद्र पांडेय ने राजस्व कर्मचारियों को नये सिरा से पंचायतो मे पदस्थापित किया है।

- Sponsored Ads-

इन मे पवन कुमार पासवान को मेघौल पुष्पेंद्र कुमार पाल को खोदावंदपुर एवं बाड़ा रामदेव मंडल को फाफौत विक्की  कुमार को बरियारपुर पूर्बी एवं बरियारपुर पश्चिम पंचायत तथा बेगूसराय सदर अंचल से बदली हो कर आए मोहम्मद जावेद को दौलतपुर एवं सागी पंचायत आवंटित  किया गया है। मोहम्मद जावेद को अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अंचल अधिकारी खोदावंदपुर ने राजस्व कर्मचारी का पंचायत में किया पदस्थापन 2 इसकी जानकारी अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक ने दिया है। प्रधान सहायक ने बताया की इसकी सुचना उच्च अधिकारियों एवं सम्बंधित कर्मचारियों को देते हुए अपने प्रभार का आदान-प्रदान करते हुए, अनुपालन प्रतिवेदन अधो हस्ताक्षरी को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट  

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article