बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ खोला मोर्चा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्यो ने प्रखंड कार्यालय के आइटी भवन पहुंचकर मुखिया के मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्य धर्मशीला देवी,मंजू देवी,राखी कुमारी,विनीता देवी,मंजू देवी,भोला पासवान,अमरजीत कुमार,राजेश ठाकुर,राजेन्द्र राय,आरती देवी,अमीत यादव,आरती कुमारी,अशोक कुमार राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मुखिया के खिलाफ शिकायत की है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि रानी एक पंचायत की मुखिया गीता देवी के द्वारा वार्ड सदस्य के अधिकार का हनन किया जा रहा है।पंचायत में कार्यकारणी की बैठक नहीं किया जाता है,और ना ही किसी योजना के बारे में वार्ड सदस्य को जानकारी दी जाती है। पंचायत में आम सभा खानापूर्ति करते हुए रजिस्टर पर किया जाता है और घर घर जाकर हस्ताक्षर करा लिया जाता हैं।बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ खोला मोर्चा 2

पंचायत के मुखिया के द्वारा पंचायत में सोख्ता निर्माण करने के लिए निर्देश दिया गया। जब निर्माण पुर्ण हो गया तो भेंडर के माध्यम से राशि की निकासी कर लिया गया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच करते हुए रानी एक पंचायत में राशि निकालने पर रोक लगाया जाय। अगर रोक नहीं लगाया गया तो सभी वार्ड सदस्य धरना प्रदर्शन को बाध्य हो जायगें।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article