बड़ जतन स बनैनी अ सजैनी खालसा ओरु कुटिया आजु वही कुटिया क समेटत हईं- कल्पवासी श्रद्धालुगण।
आध्यात्मिक और संन्यासी जीवन से सांसारिक जीवन की और सिमरिया धाम से बढ़ चला कल्पवासी एवं श्रद्धालुगण का कदम।
डीएनबी भारत डेस्क

सूबे बिहार का आध्यात्मिक केंद्र , आदि कुम्भ स्थली,तीन जनपद देशों का संगम स्थली पतित पावनी ,मोक्ष दायिनी, उत्तर वाहिनी गंगा नदी तट मां गंगा की आंचल सिमरिया धाम में विगत माह के 18 अक्टूबर को ध्वज रोहन के साथ आरम्भ हुई राजकीय कल्पवास मेला 24 नवम्बर, 2026 तिथि कार्तिक पूर्णिमा रोज मंगलवार को 38 दिन पुर्ण कर कार्तिक पूर्णिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
इसके सफल संचालन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चिकित्सालय, 102 एम्बुलेंस ,डायल 1अग्निशमन112 , चकिया थाना, अस्थाई मेला थाना, कंट्रोल रुम, घाट संवेदक,मेला संवेदक, नगर निगम बेगूसराय, नगर परिषद बीहट, नगर परिषद बरौनी, नगर परिषद तेघड़ा, नागरिक सुरक्षा, विधुत विभाग, पीएचईडी ,जलसंसाधन, जिला कला एवं संस्कृति विभाग, गंगा महाआरती, संत समागम, संकृतण, प्रवचन, भजन- भाव, महाप्रसाद ग्रहण, श्रद्धालुगण एवं कल्पवासीयों , साधु संतो, सज्जन वृंद, दंडाधिकारियों, पुलिस बलों,महिला पुलिस बल का अभिन्न योगदान के साथ साथ इसमें चार चांद लगाने का काम सर्वमंगला कालिधाम से आयोजित तीनों परिक्रमा का नाम जाते हुए सभी कल्पवासी श्रद्धालुगण लेते तथा सभी को शुभाशीष, शुभकामनाएं देते गए।
कल्पवासी श्रद्धालुगण ने सारगर्भित शब्दों में कहा की बड़ जतन स बनैनी अ सजैनी खालसा औरु कुटिया आजु वही कुटिया क समेटत हईं। हमरा सब क सब किछ क ख्याल एतौक जिलावासी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सभक बड़ अभिन्न औरु अमूल्य सहयोग भेंटल हम सभक शुभाशीष, शुभकामना और साधुवाद दैत जाए छी की सभक जीवन में नित्य नवीन, सब प्रकार से मंगलमय होय।सब पर परमब्रह्म परमेश्वर, परमपूज्य परमात्मा, परमपूज्य गुरुदेव क असीम अनुकम्पा सदैव बनल रहे। इसी के साथ आध्यात्मिक और संन्यासी जीवन से सांसारिक जीवन की और सिमरिया धाम से बढ़ चला कल्पवासी एवं श्रद्धालुगण का कदम। उन्होंने अपने घर यहां कमाए हुए पुण्यों, साधु संतो के साथ किए संत संगती, बिताए हुए अच्छे पल पाए हुए साधुवाद , गंगाजल, गंगौट मिट्टी सहित तमाम चीजों को दिल में सिमेट कर तथा वस्तु और उपहार को बोरी में भरकर ,गाड़ी में लादकर ले गए।
तथा पुनः आगमनाय च कहते हुए सर पर बोरी लेकर कदम बढाने लगे तथा वाहन पर सवार होते हुए रामचरित मानस की वह दो पंक्तियां जब लंका कांड में लंकापर विजय प्राप्त कर, दशकंधर को सुरधाम भेज कर ,असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म का राज स्थापित कर संत सनातन धर्म के प्रथम और आदर्श पुरुष पुरूषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी जगत जननी जनकसुता सति सीता माता को साथ लेकर पुष्पक विमान पर सवार हो चलने लगे थे तब के प्रसंग में इस पंक्त को गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने उल्लेखित किए हैं। चलत विमान कोलाहल होई, जय श्रीरघुवीर कहहीं सब कोई। सिंहासन अति उच्च मनोहर ,श्रीसमेत बैठे प्रभु ता पर।। ताकि सभी लोगों के गंतव्य तक यात्रा मंगलमय हो। वहीं इस संबंध में परमपूज्य गुरुदेव स्वामी संत मौनी बाबा ने कहा की हिन्दू सनातन धर्म में जितना कार्तिककार्तिक मास में
हिन्दू का पर्व, महापर्व होता है उतना बारह मास में किसी एक मास में नहीं होता है। उन्होंने कहा की इसमें सबसे बड़ी बात है की हर जाति, वर्ग, आयु, वृध एवं बालक और जवान आते हैं। यह सिमरिया धाम के कल्पवास की बड़ी विशेषता है। कल्पवास में कल्पवासीयों द्वारा इतना पूजा, पाठ, अनुष्ठान किया जाता है की लगता है की साक्षात गंगा वहां प्रगट का अनुभूति होता है।आगे उन्होंने कहा की यही मास एक ऐसा मास है की भगवान को देवोत्थान एकादशी में भावना से जगाया जाता है। तथा बैकुंठ चतुर्दशी और कार्तक पुर्णिमा के अति पावन अवसर पर गंगा स्नान बनाकर गंगा तट पूजन, सेवन और संध्य आरती श्रृंगार दर्शन करते हैं।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट