बलिया थानाक्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोलीमार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

 

बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत अवध तिरहुत रोड गैस एजेंसी के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत अवध तिरहुत मुख्य सड़क गैस एजेंसी के पास 25. जुलाई की देर शाम लगभज 07 बजे में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी।

- Sponsored Ads-

प्राप्त सूचना एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार बलिया थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं सशस्त्र बल बलिया थाना के द्वारा सूचना अनुसार छोटी बलिया अवध तिरहुत मुख्य सड़क स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचकर मामलें की जांच पड़ताल की।

आसपास उपस्थित स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर मृतक व्यक्ति की पहचान नन्दु महतो पे कैलाश महतो छोटी बलिया वार्ड नं-04 थाना-बलिया जिला बेगूसराय बताया गया तथा किसी भी ग्रामीण के द्वारा घटित घटना के कारण के संबंध में स्पष्ट कोई कुछ नहीं बताया गया। तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा स्थल की जांच हेतु F.S.L टीम को सुचीत किया गया है तथा शव को विधिवत पोस्टमार्टम कराने हेतू सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया।

घटित घटना को पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में बलिया थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर जांच छानबीन करते हुए अपराधकर्मियों की पहचान स्थापित की जा रही है। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य। विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article