बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो  ने एक युवक को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमां गांव की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमां गांव की है । घायल युवक की पहचान सोनमा निवासी मोहम्मद हामिद के पुत्र मोहम्मद मुमताज के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि अभी तक घायल के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं । लेकिन मरीज की स्थिति काफी गंभीर है । चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित को एक गोली मारी गई है जो उसके फेफड़े के नजदीक जाकर फांसी हुई है।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो  ने एक युवक को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2फिलहाल चिकित्सकों के द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है । घटना के संबंध में अभी तक ना ही पुलिस ने कुछ बताया है उतना ही पीड़ित के परिजन है मौके पर पहुंचे हैं ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article