समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने सेंट्रल बैंक को बनाया निशाना, लूटे 65 लाख, दो लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

ऐसा लगता है कि समस्तीपुर में लुटेरों को कंट्रोल करना पुलिस के लिए बड़ा मुश्किल है। यहां लुटेरों ने एक सप्ताह की अवधि में तीसरी बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। जहां पिछले मंगलवाल को भोला टॉकिज की संचालिका और ज्वेलरी कारोबारी के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं सोमवार की सुबह लुटेरों ने सेंट्रल बैंक की शाखा को निशाना बनाया है। सुबह सुबह बैंक की शाखा से लुटेरे 65 लाख रुपए लूट लिए और भागने में कामयाब हो गए।

- Sponsored Ads-

हालांकि भागने के दौरान 2 लुटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। जिसके पास से लूट की कुछ रकम भी बरामद हुई है। लूट की यह बड़ी घटना रोसड़ा थाना से जुड़ी है। जहां एरौत मुसहरी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने 65 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों को सूचना मिली और खदेड़ कर 2 लुटेरों को पैसों से भरे झोले के साथ पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि झोले में लूट की कितनी रकम है। इससे पहले लुटेरों ने दो झोले में लूट की रकम इकट्ठा की थी। भागने के दौरान पुलिस उन तक पहुंच पाती, उससे पहले ही ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। माना जा रहा है कि एक लुटेरे के पकड़े जाने के बाद बाकि लुटेरों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकेगी।

पिछले सप्ताह हुई थी दो बड़ी वारदात
समस्तीपुर में पिछले मंगलवार को ही दो बड़ी लूट की घटना हुई थी। जिसमें भोला टॉकीज की संचालिका के घर से 40 लाख की संपत्ति और हीरा ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपए से अधिक के गहने लूट लिए गए थे।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article