खगड़िया में बदमाशों ने महज आधे किलोमीटर के क्षेत्र में दो घटनाओं में उड़ाए दो लाख रुपए

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र में महज बीस मिनट के अंदर बदमाशों ने दो बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के राजस्थान होटल के समीप बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए हथियार के बल पर लूट लिया तो वहीं महज आधे किलोमीटर की दूरी पर जेएनकेटी स्कूल के पास एक होमगार्ड के जवान के मोटरसाइकिल की डिक्की से नब्बे हजार रुपए निकाल लिया।

- Sponsored Ads-

मामले में होमगार्ड के जवान गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एसबीआई से नब्बे हजार रूपया निकाल कर घर जा रहे थे। रास्ते में एक जगह मोटरसाइकिल खड़ा कर हेलमेट का लॉक ठीक करवाने लगे। इसी दौरान बदमाश डिक्की से रुपए का बैग निकाल कर फरार हो गए। दोनों ही मामले में पीड़ित ने नगर थाना में सूचना दी है। सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article