बेगूसराय में बेखौफ अपराधी ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी – ३ गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी – ३ गांव की है। मृतक युवक की पहचान रानी तीन निवासी शंकर राय के पुत्र प्रेमचंद कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस जांच में जुटी 2बताया जा रहा है कि प्रेमचंद कुमार बीए का छात्र था और फिलहाल आर्मी की तैयारी कर रहा था। कई बार उसने आर्मी बहाली में फिजिकल निकल भी चुका था और अभी भी आर्मी की तैयारी कर रहा था। इसी क्रम में रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। आज भी वह शारीरिक तैयारी के लिए घर से निकला और उसी वक्त किसी ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस जांच में जुटी 3गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन वहां पहुंचे तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुबह एक लड़का के द्वारा प्रेमचंद को बुलाया गया था अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी ने इसकी गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article