समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के अटेरन चौक के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर वार्ड संख्या-3 निवासी उपेन्द्र राय के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने शराब के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने अटेरन चौक के आसपास घेराबंदी कर कारोबारी को शराब के साथ दबोचा। पकड़े गये आरोपित के पास से 180 एमएल के 65 बोतल में 11.700 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार 2पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए कारोबारी ने बताया कि तस्कर ने चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक किनारे शराब का पार्सल फेंका था जिसके बाद वहां से लेकर वह उक्त शराब को ठिकाने लगाने ले जा रहा था। इसी बीच उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई करते हुए उसे शराब के साथ दबोच लिया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article