दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण नगर निगम के आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहारशरीफ नगर नीगम का मामला

डीएनबी भारत डेस्क 

एक ओर जहां सरकार दुर्गापूजा को लेकर सभी कर्मियों का वेतन त्योहार से पहले देने की बात कर रही है। वहीं दुसरी ओर बिहारशरीफ नगर निगम कर्मियों का त्योहार इस बार फीका पड़ गया है। जिससे नाराज़ बिहारशरीफ नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके साथ ही उन कर्मियों को धमकी दी जा रही है कि हड़ताल ख़त्म कर काम पर नहीं लौटे तो उन्हें काम से हटा दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

इसी को लेकर नगर निगम कर्मी आज से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नगर निगम कर्मियों का कहना है कि हर महीने वेतन नहीं मिलने से परिवार के जीविकोपार्जन चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। जो पगार मिलता है उससे भी 500 रूपए काट लिए जाते हैं। जब इसकी शिकायत किए तो सिर्फ़ अश्वासन ही मिलता है।

दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण दुर्गापूजा के त्योहार की खुशियां फीकी पड़ गई है। उसके बाद जब कोई अपनी बात बुलंद करने की बात करता है तो उन्हें हटाने की धमकी दी जा रही है। जिस कारण आज से हम लोग हड़ताल पर चले गए हैं। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप से अनिश्चितकालीन किया जाएगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article