बछवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर निकाला विजय जुलूस

DNB Bharat Desk

प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा बाजार स्थित आर्मी हेल्थ क्लब प्रांगण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा और छात्र नौजवानों के संघर्ष की जीत की खुशी में शनिवार की शाम विजय जुलुस निकाला।विजय जुलूस आर्मी हेल्थ क्लब बछवाड़ा से दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जुलुस निकालकर बछवाड़ा बाजार होते हुए बैंक बाजार स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

- Sponsored Ads-

रास्ते में कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार कर रहे थे। खुशी मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी और एक लड़ाई जीते हैं और लड़ाई जीतेंगे के नारों से पूरा बाजार गूंजायमान रहा।विजय जुलुस के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शेखर राय, प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी,डॉ के के राय,गोपाल कुमार,सीताराम यादव आदि ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर के करोड़ों छात्रों और युवाओं के संघर्ष को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

बछवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर निकाला विजय जुलूस 2यह जीत उन लाखों छात्रों की है, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं के अदम्य साहस तथा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के उस निरंतर संघर्ष को समर्पित है, जिन्होंने छात्रों के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया और उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। कांग्रेस कमिटी का मानना है कि यह जीत अभी अधूरी है। केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही तय होना भी उतना ही आवश्यक है।

बछवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर निकाला विजय जुलूस 3विजय जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था में अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह थानाध्यक्ष परेन्दर कुमार एस आई धीरज कुमार,राहुल पासवान समेत दर्जनों महिला,पुरुष पुलिस बल मौजूद रहे। मौके पर रंधीर कुमार,राजेंद्र राय,बैधनाथ राय,चन्दन कुमार,शिवनारायण साह,चन्द्रमणी कुमार,विकास कुमार झा,कृष्ण झा,अमित कुमार मो इर्शाद,सुरेश राय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article