बेगूसराय में कर्ज से तंग आकर एक युवक ने किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया शक्ति चौड़ा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में कर्ज से तंग आकर एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।  आत्महत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पकड़ा गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया शक्ति चौड़ा गांव की है। मृत युवक की पहचान छोटी बलिया शक्ति चौराहा गांव के रहने वाले कैलाश पासवान का पुत्र चंदन पासवान के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों का कहना है की चंदन पासवान जल नाल योजना का पाइप लाइन में काम करता था।

बेगूसराय में कर्ज से तंग आकर एक युवक ने किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 2उन्होंने बताया है कि चंदन पासवान गांव में ही किसी से काफी कर्ज ले लिया था। कर्ज लेने के बाद हमेशा वह डिप्रेशन में था। परिजनों ने बताया है की बाढ़ का पानी घर में आ चुका है। और सभी लोग घर छोड़कर दूसरे जगह रह रहा है। परिजनों बताया है कि खाना पीना खाने के बाद चंदन पासवान उसे घर पर सोने के लिए चला गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में कर्ज से तंग आकर एक युवक ने किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 3सुबह जब काफी देर तक घर  वापस नहीं आया तो घर वालों ने जाकर देखा तो घर में ही फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया है कि कर्ज से तंग आकर मौत को गले लगाया है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article