मोहर्रम पर्व को लेकर संवेदनशील स्थानों पर सख्त रहेगा पहरा: डीआईजी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक बाबू राम समस्तीपुर पहुंचे. यहां समाहरणालय सभाकक्ष में एसपी विनय तिवारी के साथ सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी मोहर्रम के तैयारियों पर समीक्षा की।

- Sponsored Ads-

मोहर्रम पर्व को लेकर संवेदनशील स्थानों पर सख्त रहेगा पहरा: डीआईजी 2आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संचालन के बारे में खास दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावे पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों की स्थिति, अपराधियों की धर पकड़, कांडों के अनुसंधान और निष्पादन आदि बिंदुओं की पड़ताल की. उन्होंने बताया कि जिले में आगामी मुहर्रम को लेकर त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

मोहर्रम पर्व को लेकर संवेदनशील स्थानों पर सख्त रहेगा पहरा: डीआईजी 3संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस मार्ग को चिन्हित कर जुलुस के साथ सुरक्षा की पूरी तैयारी हो. इससे पूर्व समाहरणालय में पुलिस कर्मियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक को गार्ड आफ आनर किया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article