चैती दुर्गा पूजा,ईद व रामनवमी पर्व को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना परिसर में चैती दुर्गा पूजा,ईद व रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार मे थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

इसमें चैती दुर्गा पूजा ईद और रामनवमी त्योहार को सम्प्रदायिक सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि अशांति फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ईद के दिन पुलिस बल तैनात किए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की अशांति नहीं फैले।

चैती दुर्गा पूजा,ईद व रामनवमी पर्व को ले शांति समिति की बैठक आयोजित 2वही डी जे पर पूर्ण तरह पवन्दी है मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद राम स्वार्थ साह, प्रकाश साह, कांग्रेस नेता इन्द्रदेव राय व मुहम्मद युनुस, दामोदरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र सहनी, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, पूर्व प्रमुख लालबाबु पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article