नालंदा: वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे हरनौत के उच्च विद्यालय गोनावाँ पोआरी, सर गणेश दत्त की 157 वी जयंती में किया शिरकत

DNB Bharat Desk

 

आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में भले ही श्रीकृष्ण सिंह तथा अन्य महापुरुषों का नाम लिया जाता है किंतु सर गणेश दत्त का योगदान किसी से कम नहीं था – विजय चौधरी

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला प्रभारी मंत्री सह वित्त मंत्री विजय चौधरी हरनौत प्रखंड के उच्च विद्यालय गोणावा पोआरी पहुंचे। जहां उन्होंने महान शिक्षाविद सर गणेश दत्त की 157 वी जयंती समारोह में शिरकत किया। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार हरनौत विधायक हरि नारायण सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील ने संयुक्त रूप से सर गणेश दत्त की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे हरनौत के उच्च विद्यालय गोनावाँ पोआरी, सर गणेश दत्त की 157 वी जयंती में किया शिरकत 2इस दौरान वित्त मंत्री विजय चौधरी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में भले ही श्रीकृष्ण सिंह तथा अन्य महापुरुषों का नाम लिया जाता है किंतु सर गणेश दत्त का योगदान किसी से कम नहीं था। उनके जनहितकारी कार्य विशेषकर शिक्षा प्रसार संबंधी प्रयत्नों की लेकर शिक्षा के जगत में हमेशा आजाद किया जाएगा।

नालंदा: वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे हरनौत के उच्च विद्यालय गोनावाँ पोआरी, सर गणेश दत्त की 157 वी जयंती में किया शिरकत 3उन्होंने कहा कि सर गणेश दत्त की आधुनिक सोच और नजरिए का यह एक उदाहरण है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार बिहार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। नीतीश कुमार ने कलमबद्ध तरीके से अभियान चलाकर हर एक गांव के बच्चे को स्कूल पहुंचाने का काम किया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article