वीरपुर थाना में होली और अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना के प्रतिक्षालय भवन में बुधवार को थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, बीडीओ अरुण कुमार निराला,सीओ भाई विरेंद्र की मौजूदगी में होली और अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में शराब कारोबारियों की पहचान, पीना, पिलाने, लहेरियासराय कट बाइक चलाने वाले यूवकों, असमाजिक तत्वों की पहचान करने समेत अन्य विंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ भाई विरेंद्र, थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, बीडीओ अरुण कुमार निराला ने साफ-साफ लहजों में कहा बिना अनुमति चेहरे पर रंग लगाने, हुड़दंग मचाने, नशा पान कर किसी के भी साथ अपृय,या अशोभनीय व्यवहार करने पर सक्त से सक्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

वीरपुर थाना में होली और अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक 2अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पांच या पांच अधिक लोगों को एक जगह जमा होने, ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग करने,राजनीति  के तहत होली मिलन समारोह करने,सोसल मीडिया के द्वारा बिना सबूत,साक्क्ष के वहम फैलाने, आचार संहिता का उलंघन करने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

मौके पर पर्रा मुखिया अस्जद मलिक, पंसस रिता चौरसिया, पंसस नवीन सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, पूर्व जिला पार्षद विपीन पासवान, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, सरपंच दया नंद झा, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बुटाली,राजद मुखिया अफरोज आलम, पूर्व सरपंच ललन कुमार, अभिनाश सिंह, मोहम्मद अख्तर, मुखिया दीपक कुमार, मुखिया त्रिपुरारी सिंह उर्फ भेंटरु, पूर्व समिति गीता ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष फुलदेव शर्मा, मुखिया मनोज चौधरी,समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article