बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की आवश्यकता:- मंत्री विजय कुमार चौधरी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने हरदेव भवन में विकास संबंधी योजनाओं को लेकर पदाधिकारी के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद बिहार शरीफ सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता की। उन्होने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की मांग को फिर से उठाया। उन्होंने बिहार की भौगोलिक स्थिति और संसाधनों की कमी को इस मांग का प्रमुख आधार बताया।

- Sponsored Ads-

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की आवश्यकता:- मंत्री विजय कुमार चौधरी 2विजय चौधरी ने कहा कि बिहार के पास प्राकृतिक संसाधनों की कमी है, जो किसी ऐतिहासिक या भौगोलिक कारण से है, न कि बिहारवासियों की वजह से। हमारे यहाँ न तो खदानें हैं, न ही समुद्री तट।उन्होंने तुलनात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ राज्यों में सोने या हीरे की खदानें हैं, कुछ के पास लंबा समुद्री तट है। यह उनकी सरकार या जनता की उपलब्धि नहीं, बल्कि भौगोलिक वरदान है।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की आवश्यकता:- मंत्री विजय कुमार चौधरी 3मंत्री ने बिहार की प्रगति पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने साबित कर दिया है कि विकास की गति में हम किसी से पीछे नहीं हैं। हम देश के किसी भी राज्य के मुकाबले तेज़ गति से प्रगति कर रहे हैं।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की आवश्यकता:- मंत्री विजय कुमार चौधरी 4हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इतनी प्रगति के बावजूद बिहार अभी भी पिछड़ा हुआ है। यही कारण है कि हम विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की मांग कर रहे हैं। हमें और अधिक सहायता की आवश्यकता है ताकि हम अपने पिछड़ेपन को दूर कर सकें।विजय चौधरी ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार की सहायता का संवैधानिक प्रावधान है और यह नीति आयोग के अधिदेश में भी शामिल है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article