जेडीयू विधायक कौशल किशोर ने दी जानकारी
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-आगामी 3 सितंबर 2025 को राजगीर विधानसभा क्षेत्र के घोसरामा ग्राम में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बिहार शरीफ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में नालंदा जिले के एनडीए के पाँचों घटक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, योजनाओं एवं भविष्य की रणनीति से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।जेडीयू विधायक कौशल किशोर ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर रोडमैप तैयार करने पर विशेष चर्चा होगी।
एनडीए गठबंधन की सरकार विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। इस सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और स्थानीय स्तर पर संगठन को मज़बूत करना है।
डीएनबी भारत डेस्क