मामूली विवाद में मारपीट एवं गोलीबारी में एक को लगी गोली, कुल चार लोग घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के इंदवास गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने जमकर मारपीट और गोलीबारी की। इस गोलीबारी की घटना में जहां एक युवक को गोली लग गई वही मारपीट में तीन अन्य जख्मी बताये जा रहे हैं। घटना के संबंध में जख्मी सूरज कुमार की पत्नी ने बताया कि इनके रिश्तेदार बाजार से परीक्षा का फॉर्म भर कर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग स्नान कर रहे थे और स्नान करने के दौरान पानी की छीटे फॉर्म भर कर जा रही बच्ची के ऊपर पड़ गई।

- Sponsored Ads-

पानी के छीटे के विवाद को लेकर गाली गलौज शुरू हो गया और उसके बाद मारपीट और जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दबंगों ने करीब 8 राउंड गोलियां चलाई व रोड़ेबाजी भी की। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई जबकि रोड़ेबाजी में तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। हालांकि इसके कुछ घंटे पूर्व में भी मारपीट हुई थी जिसके बाद रहुई थाना अध्यक्ष के तरफ से पहल करते हुए मामले को शांत कराकर समझौता भी कराया गया था लेकिन अगले ही घंटे पुनः मारपीट और गोलीबारी की गई। इस मामले में रहुई  थाना पुलिस 2 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाई है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article