पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , खोदावन्दपुर पुलिस व एफएसएल की टीम जांच पड़ताल में जुटी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा पंचायत के वार्ड नं 06 निवासी लालो राम की 25 वर्षीया पत्नी रुबी देवी ने पारिवारिक विवाद के दौरान बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका को दो संतान है जिसमें 5 वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी एवं 3 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार शामिल है। मृतका का मायका चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में है।

- Sponsored Ads-

मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला समूह से चार-पांच किस्त उठायी हुई थी। किस्ती चुकाने के लिए उसके पास रुपए नहीं थे।उसने अपने पति से मोबाइल पर बात कर रुपये देने की मांग की। इसी दौरान उसको अपने पति से कहासुनी हो गयी। इसी गुस्से में इस महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , खोदावन्दपुर पुलिस व एफएसएल की टीम जांच पड़ताल में जुटी 2इस घटना की सूचना मिलते ही पुअनि अंजली भारद्वाज, कन्हैया कृष्ण, एएसआई प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। एफ एस एल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर  जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं दूसरी ओर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article