नालंदा में टल गया बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से गुजरी कई ट्रेन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई। दरअसल राजगीर बख्तियारपुर रेलखंड के चैनपुरा रेलवे फाटक के समीप रविवार को टूटी पटरियों से धड़ाधड़ कई ट्रेनें गुजर गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की टूटी पटरियों पर नजर पड़ी, तब जाकर गेटमैन ने इसकी सूचना बिहार शरीफ स्टेशन प्रबंधक को दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने प्लेट लगाकर टूटी पटरियों को जोड़ा, इसके बाद फिर से परिचालन शुरू किया गया।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोग जब सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले तो उन्हें टूटी हुई पटरी पर नजर पड़ी, इसके बाद वहां मौजूद गेटमैन को इसकी सूचना दी गई, हालांकि तब तक श्रमजीवी और एक एक्सप्रेस ट्रेन गुजर चूंकि थी। रविवार होने के कारण लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद था। इसके साथ ही कई मालगाड़ीयों का परिचालन भी बंद था। नहीं तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं जा सकता था। रेलवे अधिकारी सुधांशु कुमार निराला ने बताया कि गेटमैन के सूचना के उपरांत तकनीकी टीम मौके पर गई और पटरियों को प्लेट से जोड़कर परिचालन शुरू कर दिया गया। इस दौरान कोई भी ट्रेन लेट नहीं हुई है। ठंड के मौसम में अक्सर पटरियों के टूटने की शिकायत मिलती है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article