अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर लगी बाइक चोरी कर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मेघौल गांव में एक दरवाजे पर लगी बाइक को अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया। यह घटना सोमवार की देर रात्रि में घटी। बाइक मालिक व मेघौल गांव निवासी बिमलेश कुमार चौधरी ने इस घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दी है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी हीरो ग्लैमर बाइक BRO9V 5297 अन्य दिनों की भांति सोमवार की रात्रि उनके दरवाजे पर ही लगी हुई थी। परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक दरवाजे पर से गायब कर दिया।

अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर लगी बाइक चोरी कर हुआ फरार 2सुबह जब दरवाजे पर बाइक नहीं देखी गई तो बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया। काफी खोजबीन करने पर भी इस बाइक का अबतक कुछ अता पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article