बलान नदी से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव स्थित बलान नदी के इमली घाट से शुक्रवार की शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान बड़हारा निवासी राम महतो के 25 वर्षीय पुत्र सुबोध महतों के रूप में की गई है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका चेहरा विकृत हो चुका है। प्रथमदृष्टया देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर नदी में फेंक दिया गया है। उसके जेब से पर्स, पहचान पत्र, बाइक की चाबी आदि मिले हैं। थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृत युवक का ससुराल जगदर में है। वह दो दिन पूर्व ससुराल में ही था। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों के आने के बाद पता चल सकेगा कि मृतक युवक कब अपने अपने घर से निकला था और कब अपने ससुराल पहुंचा और अपने ससुराल से कब गायब हुआ है या ससुराल में था तो कब तक अपने ससुराल में था इन सभी बातो का खुलासा परिजन वो ससुराल से परिजन पहुंचने के बाद ही हो सकता है।

- Sponsored Ads-

कहीं ऐसा तो नहीं कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई है या उसे मार कर नदी में फेंक दिया गया है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article