नालंदा में 24 घंटा का अंदर प्रेम प्रसंग मामले में दो मौत

DNB Bharat

घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र एवं सहायक थाना पावापुरी की।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में 24 घंटे के अंदर प्रेम प्रसंग में दो लोगों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव की है जहां प्रेम प्रसंग में युवक को चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के चोरसुआ गांव में प्रेम प्रसंग में 34 साल के सुधीर दास की तेज धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा में 24 घंटा का अंदर प्रेम प्रसंग मामले में दो मौत 2

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुधीर दास का प्रेम प्रसंग गांव के ही संजू देवी के साथ चल रहा था। जिसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई थी। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि सुधीर दास को फोन करके रंजीत मांझी घर से बाहर खाने पीने के बहाने बुलाया गया।

रात भर रंजीत मांझी किशोरी माझी समेत कई लोगों ने साथ में बैठकर खाना पीना भी किया। उसके बाद इन सभी लोगों ने मिलकर सुधीर दास की धारदार हथियार से हत्या कर दी हत्या करने के बाद उसके शव को गांव में फेंक दिया। सुबह में शौच के लिए निकले ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इन लोगों के द्वारा हैवानियत की हद को पार करते हुए सु धीर दास के दोनो आंखों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article