नालंदा में महज 5000 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के डंबरबीघा गांव के पास महज 5000 के खातिर 17 वर्षीय सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. 

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि सौरभ कुमार का किसी के ऊपर 5000 बकाया था और इसी बकाया राशि को लेने के लिए सौरभ कुमार को घर से फोन करके बाहर बुलाया. सौरभ कुमार अपने दोस्त के साथ बकाया रुपया लेने के लिए जैसे ही डंबरबीघा गांव के पास पहुंचा तभी बदमाशों ने 17 वर्षीय सौरव कुमार को गोली मार दी. 

नालंदा में महज 5000 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव 2हालांकि जब तक दोस्त ने बीचबचाव करना चाहा तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे. घटना की जानकारी मिलने पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार,दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि पावापुरी बिम्स अस्पताल पहुंचकर उग्र परिजनों को शांत कराया. 

नालंदा में महज 5000 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव 3डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार को फोन करके घर से बुलाकर गोली मारी गई है उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार रुपए के बकाया रूपये के विवाद को लेकर सौरभ की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है.

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article