डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के महानंदपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति इंद्रदेव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति काम करके अपने गांव महानंदपुर लौट रहे थे, इसी दौरान वह सड़क पार कर रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया।
- Sponsored Ads-

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनंद-फानन में व्यक्ति को जख्मी हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
- Sponsored Ads-
