बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहित महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना बलिया थाना क्षेत्र के भारी बलिया की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहित महिला की मौत हो गई है। इस मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहित महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 फिलहाल इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के भारी बलिया की है। मृत महिला की पहचान बड़ी बलिया के रहने वाले अनिल दास की पत्नी श्वेता देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि पिछले 1 साल पहले श्वेता की शादी बड़ी बलिया के रहने वाले अनिल दास के साथ बड़ी धूमधाम से किया गया था।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहित महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3उन्होंने बताया है की शादी में लड़का को बहुत ज्यादा तिलक दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी लड़की के साथ मारपीट और गाली गलौज करते रहता था। और बताया है कि श्वेता देवी की सास और पति एवं देवर लगातार इसको टॉर्चर किया करते थे। रात में सास पति देवर मिलकर श्वेता को गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहित महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4इस हत्या करने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया है कि दूसरे लोगों के माध्यम से पता चला कि श्वेता के पति सास देवर मिलकर हत्या कर दिया है। इसी सूचना के आधार पर जब गए तो देख श्वेता मृत अवस्था में पड़ी हुई है।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहित महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 5हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article