पूरा हो गया ‘सम्राट’ प्रण, अयोध्या में मुंडन और सरयू में स्नान के बाद चौधरी ने उतारा पगड़ी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या में सम्राट चौधरी ने सरयू नदी में स्नान किया और अपनी पगड़ी उतार दी। सम्राट के पगड़ी उतारते ही उनके समर्थक जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

- Sponsored Ads-

बता दें कि उन्होंने करीब 22 महीने पहले जब बिहार में जदयू – राजद की सरकार थी तो विधानसभा में कहा था कि जब तक नीतीश कुमार को कुर्सी से नहीं उतार दूंगा तब तक पगड़ी नहीं खोलूंगा।

अब अयोध्या में पगड़ी उतारने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने प्रतिज्ञा की थी और सीएम नीतीश ने राजद के साथ सरकार गिरा दी जिसके बाद मेरा प्रतिज्ञा पूरा हो गया। चुनावी कार्यक्रम के कारण मैं इतने दिनों से यह पगड़ी नहीं उतार सका लेकिन अब उतार दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article