चकिया पुलिस ने शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चकिया थाना पुलिस ने सिमरिया गांव में की कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान विदेशी शराब से भरा हुआ ट्राली बैग के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चकिया थाने की पुलिस ने सिमरिया गांव में की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि चकिया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया गांव में शराब बेची जा रही है इसी के सूचना के आधार पर छापेमारी करने के लिए पहुंचे तो मौके वारदात से बैग से भरा हुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।

वहीं गिरफ्तार धंधेबाज बंटी कुमार का कहना है कि किसी के द्वारा दुश्मनी से फसाने के लिए छत पर बैग से भरा हुआ शराब को रख दिया गया था। और इसकी सूचना पुलिस को देकर मुझे फसाया गया है। फिलहाल चकिया थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article