नालंदा में बकरीद के मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बकरीद के मौके पर बिहारशरीफ के बड़ी दरगाह, जामा मस्जिद बुखारी मस्जिद, समेत विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की ढेर सारी बधाई दी।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर मखदूम साहब के गद्दी नशीन पीर साहब ने कहा कि हम आज के इस पाक मौके पर पूरे मुल्क की सलामती की दुआ अल्लाह से कर रहे हैं। सब लोग अमन से रहे एक दूसरे के अंदर कुर्बानी का जज्बा हो। कुर्बानी यह सिखाती है कि हर चीज की कुर्बानी हो जान माल की कुर्बानी हो मुल्क की सलामती के लिए कुर्बानी हो। जाति धर्म बिरादरी से हटकर लोगों को मुल्क की तरक्की के बारे में सोचना चाहिए। जब हमारा देश तरक्की करेगा तभी हर लोगों का तरक्की होगा।

आज के दिन सूफियों ने यही संदेश दिया था कि जो बेगुनाह का कत्ल करता है वह पूरी दुनिया के इंसानियत का कत्ल करता है। जो भी गलत काम करता है अल्लाह उस से सबसे ज्यादा नफरत करते है। किसी के मजहब को भला बुरा नहीं कहना चाहिए। इस मौके पर सभी मस्जिदों और ईदगाह में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Share This Article