नालंदा: आवास योजना का लाभ मिलने से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दिखे खुश, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनने की दुआ

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड के विक्रमपुर गांव में रहने वाले सैकड़ो अल्पसंख्यक समुदाय के लोग

डीएनबी भारत डेस्क

उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ लेने के बाद अल्पसंख्यकों में खासा खुशी देखी जा रही है। अब यह सिलसिला बिहार में भी दिख रहा है। तभी तो नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड के विक्रमपुर गांव में रहने वाले सैकड़ो अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा: आवास योजना का लाभ मिलने से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दिखे खुश, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनने की दुआ 2 दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ नालंदा जिले के कई प्रखंडों में सैकड़ो लाभार्थियों को दिया गया है। इन लाभार्थियों में अल्पसंख्यक सामुदायिक भी शामिल है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बताया कि पहले वह टूटी-फूटी मकान में रहकर किसी तरह से अपना दिनचर्या चलाते थे लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के मकान के बाद इनकी बेरंग जिंदगी में भी खुशी का रंग घुल गया है। यही कारण है की परवलपुर प्रखंड अंतर्गत मई पंचायत के विक्रमपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है।

नालंदा: आवास योजना का लाभ मिलने से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दिखे खुश, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनने की दुआ 3योजना के लाभार्थी ग्रामीण पिंकी खातून ने बताया कि उनका परिवार बिहार से बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। मजदूरी के पैसे से ही उनके घर का खर्च चलता है। जिसकी वजह से घर के अन्य जरूरत के काम भी पूरे नहीं हो रहे थे। घर भी गिरने की अवस्था में आ गया था।

नालंदा: आवास योजना का लाभ मिलने से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दिखे खुश, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनने की दुआ 4प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें कॉलोनी मिली। अब वे पक्का मकान में परिवार के साथ सुकून से रह रही हैं। अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुआ दे रहे हैं ताकि तीसरी बार भी हुआ प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हो सके।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article