अंतिम संस्कार के बाद झमटिया गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत

DNB Bharat Desk

मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बनैती गांव निवासी संजीत कुमार का 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गयी है।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसल जाने के कारण डुबने से एक छात्र की मौत हो गई। उक्त छात्र गांव के एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने झमटिया घाट आया था। अंतिम संस्कार के बाद गंगा नदी में नहाने गया था। मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बनैती गांव निवासी संजीत कुमार का 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गयी है।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणो ने बताया शनिवार को गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद हमलोग करीब सौ की संख्या में शव को लेकर दाह संस्कार के लिए झमटिया गंगा घाट पहुंचे और अन्तिम संस्कार के बाद गंगा स्नान कर वापस अपने घर विभूतिपुर लौट गये। घर पहुंचने के बाद एक युवक नहीं मिला। हमलोग शाम फिर से झमटिया गंगा घाट पहुंचकर उक्त छात्र का खोजबीन किए लेकिन युवक का कहीं अता-पता नहीं चल सका।

अंतिम संस्कार के बाद झमटिया गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत 2रविवार की सुबह फिर हमलोग ग्रामीणों के साथ झमटिया गंगा पहुंचे और काफी खोजबीन किया इसी दौरान देखा की उक्त छात्र का चप्पल और कपड़ा झमटिया गंगा घाट के किनारे रखा हुआ है। मामले की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने गोताखोर के माध्यम से उक्त छात्र की खोजबीन गंगा नदी में शुरु किया। काफी खोजबीन के बाद छात्र का शव गंगा नदी से निकाला गया।

अंतिम संस्कार के बाद झमटिया गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत 3बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्र जेपीएनएस हाई स्कूल नरहन का 10 वीं वर्ग का छात्र था। मृतक दो भाई में छोटा भाई था। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि दाह संस्कार में शामिल होने आये युवक की गंगा नदी में स्नान के दौरान मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पातल भेजा गया है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article