एक देशी पिस्टल एवं कट्टा व 26 कारतूस,15 बोतल विदेशी शराब जप्त, एक अपराधी ने किया थाना में आत्मसमर्पण

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नयागांव थानाक्षेत्र का मामला, पुलिस दबिश के कारण अपराधी ने नयागांव थाना में किया आत्मसमर्पण।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर अवैध हथियारों एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में 01 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 26 जिन्दा कारतूस, 02 मैगजीन एवं 15 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किया गया एवं अपराधी ने पुलिस की दबिश के कारण नयागांव थाना में आत्मसमर्पण किया।

- Sponsored Ads-

01 जनवरी से अभी तक एंटी क्राइम व्हीकल चेकिंग अभियान में कुल 100 अवैध हथियार एवं 404 जिन्दा कारतूस बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई में जप्त किया गया है।

09 मई को समय करीब शाम 06:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी अपने घर पर बड़ी मात्रा में शराब व हथियार इकट्ठा कर कोई बड़ी अपराध कि घटना को अंजाम देने कि योजना बना रहा है। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार थानाध्यक्ष ज्योति कुमार एवं शस्त्र बल नयागांव थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नयागांव निवासी बबलू सिंह के घर पर छापेमारी किया गया।

छापेमारी के क्रम में 01 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 26 जिन्दा कारतूस एवं 15 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किया गया तथा पुलिस दबिश के कारण अपराधी बबलू सिंह ने नयागांव थाना में आत्मसर्मपण भी कर दिया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article