पूर्व के विवाद में मवेशी चरा रहे युवक को बदमाशो ने दिन दहाड़े मारी गोली, निजी क्लीनिक में इलाज जारी

DNB Bharat Desk

 

 

दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने दिनदहाड़े मवेशी चरा रहे एक युवक को गोली मार दी । गोली की आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में लेकर आए। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया । युवक के पेट गोली लगी है और वह जिंदगी और मौत के बीच निजी क्लीनिक में जूझ रहा है।

- Sponsored Ads-

पूर्व के विवाद में मवेशी चरा रहे युवक को बदमाशो ने दिन दहाड़े मारी गोली, निजी क्लीनिक में इलाज जारी 2जख्मी अजय यादव का 19 वर्षीय पुत्र गोरेलाल हैं। जख्मी का चाचा मनोज यादव ने बताया कि करीब 5 से 7 साल से चिमनी भट्ठा मालिक से विवाद चल रहा है। छह माह पहले भी बदमाशों ने उसे गोली मारी थी । मगर वह बच गया। आरोपी किसी भी ग्रामीण को चिमनी के तरफ आने से मना किया हैं। मगर एक दो जानवर उधर चल ही जाता है।

पूर्व के विवाद में मवेशी चरा रहे युवक को बदमाशो ने दिन दहाड़े मारी गोली, निजी क्लीनिक में इलाज जारी 3आज भी दोपहर उसका भतीजा भैंस चरा रहा था । इसी दौरान एक – दो भैंस चिमनी की तरफ चला गया जिससे वह लाने गया था इसी दौरान करीब छह से सात लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article