पटना जिला में पुलिस ने तैरता हुआ महिला का किया शव बरामद

DNB Bharat

घटना पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र इलाके के चमन दुबे नदी की। पटना पुलिस जांच में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 

पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत के चमन दुबे नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके के बरही बीघा गांव निवासी राजू पासवान की पत्नी स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के परिवार ने बताया कि 7 दिन पूर्व में महिला गांव से शौच के लिए गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।

- Sponsored Ads-

वहीं परिजन इस घटना को लेकर अनहोनी की बात बता रहे हैं। बताया जाता है कि इसके पूर्व में गांव की ही 4 लड़के स्वीटी कुमारी के घर के अंदर गलत नियत से घुस गया था। स्वीटी कुमारी का गांव के ही किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

हालांकि परिजन प्रेम प्रसंग की बात से इनकार कर रहे हैं। उसी लड़के के साथ स्वीटी कुमारी फरार हो गई थी। स्वीटी कुमारी की हत्या इन्हीं लड़कों के द्वारा की गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article