जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करना गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई विवाद में एक महिला की मौत, क्षेत्रों में पसरा मातमी सन्नाटा।

डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करना गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई विवाद में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मृतक महिला की पहचान करना गांव निवासी राम सिंह की 50 वर्सिया पत्नी कंचन माला देवी के रूप में की गई है।

जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 2

इतना हीं नहीं स्थानीय लोगों व मौजूद अधिकारियों से की गई पुछताछ के अनुसार दो पक्षों में पुर्व जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गोलीबारी की घटना में उक्त महिला की मौत हो गई है। हालांकि सुचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored Ads-

वहीं पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया की घटना में महिला के देवर प्रथम दृष्टया शामिल हैं। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। अंततः आरोपी खबर संकलन तक मौके से फरार है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article