टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

 

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी महादेवा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के पिलकी महादेवा गांव के पास मंगलवार सुबह टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी स्वर्गीय साधु शरण साव के 48 वर्षीय पुत्र अनुज साव के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी 2जानकारी के अनुसार अनुज साव अपने भाई छोटेलाल साव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजगीर आए थे।

टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी 3शादी समारोह संपन्न होने के बाद, वे सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। सुबह 4 बजे राजगीर-छबीलापुर रोड पर पिलकी महादेवा गांव के पास, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अचानक गली से निकलकर टेंपो को टक्कर मार दी। इस घटना में अनुज साव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article