ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी,चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में मंगलवार की शाम प्रखंड के सागीजीरोमाइल चौक के समीप एसएच 55 पर ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए रोसड़ा स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है।

- Sponsored Ads-

जहां वह इलाजरत है। जख्मी का पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के वार्ड 9 निवासी नूर मोहम्मद का 40 वर्षीय पुत्र रहमत के रूप में किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रहमत रोसड़ा से वापस अपने घर सागी लौट रहा था । तभी पीछे से जेएच 10 सी ई9023 नंबर की ट्रक ने उसके साइकिल में ठोकर मार दिया।

ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी,चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार 2जिससे रहमत का पांव कुचल गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर खोदावंदपुर पुलिस ने उक्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article