डॉक्टर पर हमले के विरोध में गुरुवार को रहेगा बिहार शरीफ में हड़ताल,सभी निजी क्लीनिक में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा रहेगा बंद

DNB Bharat Desk

नालंदा पावापुरी के विक्स अस्पताल के चिकित्सक के साथ मारपीट के बाद चिकित्सकों में फुटा गुस्सा,दोषी को गिरफ्तार करने की कर रहे हैं मांग

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में एक डॉक्टर पर हुए हमले के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कल 6 जून को बिहारशरीफ में एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। आईएमए बिहारशरीफ के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता में कहा कि हड़ताल का मकसद दोषियों की गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।

उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और त्वरित कार्रवाई करे। वहीं आईएमए बिहारशरीफ के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी निजी क्लीनिक में इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जाए और अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई जाए। घटना 1 जून को हुई थी, जब एक डॉक्टर पर कुछ लोगों ने मरीज की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने को लेकर कथित तौर पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद से डॉक्टरों में काफी रोष है और वे सुरक्षा के लिए बेहतर उपायों की मांग कर रहे हैं। हड़ताल का असर बिहारशरीफ और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article