बछवाड़ा बाजार में जिला परिषद के जमीन में निर्मित दूकान का किराया बढाने से दुकानदारो में आक्रोश

DNB Bharat Desk

दुकानदारो का कहना था कि बाजार में ज्यादा लोग गरीब तबके के है कोई साईकिल पंचर बनाने का काम करता है तो कोई छोटा मोटा सैलून का दूकान चलाता है। यहां तक की बूट पुलिस करने वाला भी छोटा मोटा दूकान रखे हुए है,कुछ पान की दूकान चलाकर अपना जीवन यापन करते है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित बछवाड़ा बाजार में जिला परिषद की जमीन में निर्मित दुकान का भाड़ा बढ़ाये जाने से दुकानदारों में आक्रोश है। आक्रोशित दुकानदारों ने जिला परिषद को आवेदन देकर चेतावनी देते हुए कहा है कि जिला परिषद की जमीन में निर्मित दुकान का बढ़ाया गया किराया में संशोधन नहीं किया गया तो दुकानदार जिला परिषद के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य हो जायगें।

जिला परिषद की जमीन में दुकान चला रहे अमरनाथ राय, जितेन्द्र कुमार, मो नईम, अमित कुमार, पुनम देवी, उमा शंकर चौधरी, नरेश साह, सुरज कुमार, विनय कुमार साह, तुलसी दास, दिनेश साह, अनिश कुमार समेत दर्जनो की दुकानदारो ने बताया कि बछवाड़ा बाजार में जिला परिषद की खाली जमीन पर हमलोग अपना अपना दुकान बनाकर विगत पच्चास वर्षों से जिवकोपार्जन करते आ रहे हैं।

- Sponsored Ads-

लेकिन अनुमंडलाधिकारी तेघड़ा के द्वारा नया दर तालिका निर्धारित किया गया है जो अप्रैल 2023 से प्रतिवर्ग फीट पांच रुपया का नोटिस जिला परिषद बेगूसराय के द्वारा दिया गया है। जो पिछले महिने के मुकाबले साठ गुणा अधिक है। जो हमलोग जमा करने में सक्षम नहीं है। दुकानदारो का कहना था कि बाजार में ज्यादा लोग गरीब तबके के है कोई साईकिल पंचर बनाने का काम करता है तो कोई छोटा मोटा सैलून का दूकान चलाता है। यहां तक की बूट पुलिस करने वाला भी छोटा मोटा दूकान रखे हुए है,कुछ पान की दूकान चलाकर अपना जीवन यापन करते है। वैसे लोगो को ज्यादा किराया बढ़ने से भुखमरी के कगार पर आ जायगें। जिसका ख्याल रख कर जिला परिषद् के सदस्यों को किराया बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के द्वारा बढ़ाये गये किराये में संशोधन नहीं किया जाता है तो हम सभी दुकानदार आगामी 14 अप्रैल को जिला परिषद के खिलाफ आंदोलन करते हुए धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जायगें।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article