आशा कर्मी की हड़ताल से संस्थागत प्रसव में आया कमी, निजी क्लीनिक काट रहे हैं चांदी

DNB Bharat

लगातार 12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय आशा का अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 12 में दिन भी जारी रहा। आशा की हड़ताल से गत एक पखवाड़े के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में संस्थागत प्रसव में 40 से 50% की कमी आई है संस्थागत प्रसव में आई कमी के बाबत जानकार बता रहे हैं कि आशा जब हड़ताल पर नहीं थी तब अपने अपने क्षेत्र से प्रसूता को प्रसव के लिए हॉस्पिटल लाती थी लेकिन जबसे हड़ताल में गई है प्रसूता को प्रसव के लिए हॉस्पिटल नहीं लाती है।

- Sponsored Ads-

जिसके कारण प्रसूता के स्वजन उसे इधर-उधर निजी क्लीनिक में प्रसव के लिए ले जाते हैं ऐसा करने से जहां संस्थागत प्रसव में कमी देखा जा रहा है वहीं निजी क्लीनिक वालों की चांदी कट रही है। मंगलवार को भी आशा फैसिलिटेटर निशा कुमारी के नेतृत्व में आंदोलनकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार पर धरना दिया तथा सरकार विरोधी एवं अपने मांगों के समर्थन में नारा बुलंद किया। मौके पर नीलम कुमारी, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी अरुणा कुमारी, आशा कुमारी सहित दर्जनों आशा कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article