बेगूसराय में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने हंगामा कर वाहन में किया तोड़फोड़

DNB Bharat Desk

 

पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे तो पुलिस के साथ भी गुस्साए लोगों ने हाथापाई हो फिर जमकर विरोध प्रदर्शन एवं हो हंगामा किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने हंगामा कर वाहन में किया तोड़फोड़ 2यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास की है। बताया जा रहा है कि महिला को अज्ञात बाहन ने कुचल दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत से गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया और एन एच – 31 को जाम कर दिया और गाड़ी की तोड़फोड़ भी की गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से गुस्साई भीड़ के द्वारा गाड़ी में तोड़फोड़ किया जा रहा है।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने हंगामा कर वाहन में किया तोड़फोड़ 3हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने एन एच 31 को जाम कर दिया जमकर बवाल काटा। वहीं पुलिस किसी तरह घटनास्थल से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article