समस्तीपुर:  ट्रेन हादसा को बचाने वाले बच्चे को समाजसेवी सह भाजपा ने उसके घर जाकर किया सम्मानित 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में ट्रेन हादसा को बचाने वाले बच्चे को समाजसेवी सह भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने उसके घर जाकर सम्मानित किया है। बता दें कि शनिवार को 12 वर्षीय शहबाज अपने पिता मोहम्मद शकील के लिए खाना लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के किनारे से ताजपुर रोड जा रहा था।

समस्तीपुर:  ट्रेन हादसा को बचाने वाले बच्चे को समाजसेवी सह भाजपा ने उसके घर जाकर किया सम्मानित  2 भोला टॉकीज गुमटी के समीप संयोग से उसकी नजर क्रेक रेलवे ट्रैक पर पड़ी। दूसरी ओर ट्रेन भी ट्रैक पर आ रही थी। उसे लगा कि अगर इस ट्रेन को नहीं रोका गया तो दुर्घटना हो सकती है। उसने दौड़कर अपने गमछे से ट्रेन ड्राइवर को ट्रेन रोकने के लिए इशारा किया,

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:  ट्रेन हादसा को बचाने वाले बच्चे को समाजसेवी सह भाजपा ने उसके घर जाकर किया सम्मानित  3लेकिन पहले तो ड्राइवर ने हल्के में लिया, लेकिन बच्चे के द्वारा लगातार गमछा दिखाकर इशारा किया गया तो ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। बच्चे के इस बुद्धिमतापूर्ण कार्य के लिए उसका हौसला आफ़जाई करने के लिए निर्गुणी ने बच्चे को सम्मानित किया। इलाके में बच्चे के इस साहसपूर्ण कार्य के लिए सराहना की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article