नालंदा के दीपनगर के मेहनौर गांव में जमीनी विवाद में युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया,भाई ही निकला हत्यारा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेहनौर गांव में हुई जमीनी विवाद में युवक संतोष कुमार की हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। इस घटना को अपने ही भाई मिथिलेश यादव ने जमीन को लेकर अंजाम दिया था। मिथिलेश कुमार नहीं अपने बड़े भाई संतोष कुमार को सुबह सवेरे फोन पर बुलाकर मुर्गी फार्म के पास गोली मारकर हत्या कर दिया।नालंदा के दीपनगर के मेहनौर गांव में जमीनी विवाद में युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया,भाई ही निकला हत्यारा 2

- Sponsored Ads-

इस पूर्णतः अज्ञात कांड के उदभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक नालंदा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बिहारशरीफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा तीव्र गति से अनुसंधान करते हुये घटना घटित होने के 24 घंटे के अंदर कांड का सफल उद्यभेदन कर लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त किये गये देशी पिस्टल एवं मोबाईल सेट को बरामद किया गया।नालंदा के दीपनगर के मेहनौर गांव में जमीनी विवाद में युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया,भाई ही निकला हत्यारा 3

इस घटना को कांड के वादी मिथिलेश कुमार ने ही अंजाम दिया था, जिसने धोखे से अपने बड़े भाई को अहले सुबह मोबाईल पर कॉल कर बुलाकर बरामद पिस्टल से अंधाधुन गोली चलाकर हत्या कर दी। अनुसंधान में मिथिलेश कुमार को भी गिरफतार कर लिया गया है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article