बेगूसराय में ड्रोन से किया गया यूरिया छिड़काव, कई अधिकारी रहे मौजूद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत केशावे पंचायत के मकरदही गांव में बेगूसराय आत्मा परियोजना के तत्वाधान में ड्रोन तकनीकी से किसानों के बीच नैनों यूरिया का छिड़काव किया गया। उपस्थित किसानों को बीएओ बरौनी विजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अब यूरिया की जगह सरकार नैनों यूरिया के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है।क्योंकि आने वाले समय में यूरिया लिक्विड फॉर्म में ही उप्लब्ध हो पायेगा। साथ ही उन्होंने कृषकों यह भी बताया कि अन्य उर्वरक भी आने वाले समय में लिक़्विड फॉर्म में ही उप्लब्ध हो पायेगा।

- Sponsored Ads-

ड्रोन से नैनों यूरिया छिड़काव कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नंदन कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, प्रीति कुमारी, कृषि समन्वयक रामविनय कुमार, मनोज कुमार, ललन पण्डित, संजय कुमार, प्रगतिशील किसान संदीप कुमार, बृजकिशोर सिंह, राज कुमार सिंह सहित सैकड़ों किसान एवं बरौनी प्रखण्ड के सभी प्रसारकर्मी उपस्थित रहे। वहीं इस आशय की जानकारी देते हुए सहायक तकनीकि प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार ने बताया कि ड्रोन का संचालन रौशन कुमार ने किया तथा इस अवसर पर आईटीसी के प्रखण्ड प्रबंधक आकांक्षा कुमारी भी उपस्थित रहीं।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article