बेगूसराय में खाद्य आपूर्ति मंत्री को फेयर प्राइर्स डीलर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

DNB Bharat

खाद्य आपूर्ति मंत्री को फेयर प्राइर्स डीलर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, पाॅश मशीन में सर्वर की समस्या को लेकर लगाई गुहार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का एक दिवसीय बेगूसराय दौरा के दौरान एक निजी कार्यक्रम में जीरोमाइल स्थित होटल युवराज में देर शाम आगमन हुआ। मंत्री के आगमन की सूचना पाते ही फेयर प्राइर्स डीलर एसोसिएशन बेगूसराय के जिला अध्यक्ष गंगाधर झा व बरौनी प्रखंड इकाई अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार पासवान, संगठन मंत्री दुर्गेश सिंह उर्फ सोनू, मनोज यादव, चंदन कुमार, सरोज कुमार ने युवराज होटल पहुंच कर अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में खाद्य आपूर्ति मंत्री को फेयर प्राइर्स डीलर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन 2

जिला अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री लेसी सिंह को दिए गए ज्ञापन में जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं की मूल समस्या पाॅश मशीन में सर्वर की है। साथ ही मई 2021 एनएफएसए योजना में जो फ्री का वितरण किया गया था उसका मार्जिन मनी देने, गोदाम की समस्या सहित अन्य मूलभूत बिन्दुओं के बारे में जानकारी दी गई।

जिस पर मंत्री महोदया के द्वारा सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से विचार कर कहा गया कि छठ पूजा के बाद सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह, जिला प्रबंधक अनिल कुमार, बरौनी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक भारद्वाज, बेगूसराय सदर एमओ सोनाली सिंह, जिला अध्यक्ष गंगाधर झा, संतोष कुमार सहित अन्य ने संबंधित विभाग के मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article