बेगूसराय में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा ‘शराब पीने से हुई मौत’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक मजदूर व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरा मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के छक्कन टोला के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड नंबर 11 के रहने वाले जगदीश दास के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र दीपक दास ने बताया है कि वह मजदूरी कर घर वापस आए। फिर थोड़ी देर के बाद वह घर से निकल कर शराब पीने के लिए बाहर चले गए थे।

2 घंटे के बाद जिसके यहां शराब पी रहे थे उसी व्यक्ति ने सूचना दी कि आपके पिता शराब पीकर बेहोश पड़े हुए हैं। जब उनके पास गए तो वहां शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया है कि मेरे पिता लगातार शराब पीते थे। शराब पीने के कारण ही मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि जिस जगह इनका डेड बॉडी पड़ा हुआ था। उसे जगह महुआ शराब भी पड़ा हुआ था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी।

मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर सब को आनन फानन में कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस मौके पर से महुआ शराब भी बरामद किया। वही इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। बरहाल जो भी हो बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब पीने से मौत होने के बाद एक बार फिर शराबबंदी पर सवाल खरा होना लाजमी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article