भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए परेशान हो रहे लोग इधर बेगूसराय में बर्बाद हो रहा पानी, नहीं जा रहा अधिकारियों का ध्यान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय एवं उसके आसपास के इलाके में हीटवेव का प्रकोप लगातार जारी है। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तेज धूप के बीच जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं वहीं लोगों का सड़क पर चलना भी कम हो गया है। हीट वेब के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए बेगूसराय जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा चौक चौराहों पर आमजनो के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है जिससे राह चलते राहगीरों को पानी के लिए परेशान होना ना पड़े।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि कुछ दिन पहले बिहार के नंबर वन बेगूसराय सदर अस्पताल मे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ था। इतना ही नहीं पानी की किल्लत के कारण मरीज अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटक रहे थे। बेगूसराय सदर अस्पताल में पानी नहीं होने से मरीजों के बीच हाहाकार मचा हुआ था। शहर के इसी सदर अस्पताल मे आज पानी का कोई मोल नहीं है जिससे सैकड़ो लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है पर सदर अस्पताल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह बिहार के नंबर वन कहे जाने वाले सदर अस्पताल मे प्रचंड गर्मी में एक टूटे हुए नल के द्वारा सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जबकि इस रास्ते से हमेशा अस्पताल के कर्मचारियों और पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है बावजूद इसके इस टूटे हुए नल की ओर किसी भी कर्मचारी या पदाधिकारी के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article