बखरी में जनवितरण प्रणाली पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग

DNB Bharat Desk

बखरी प्रखंड के बागवन पैक्स में संचालित जनवितरण प्रणाली को लेकर गंभीर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। इस संबंध में वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बखरी द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि बागवन पैक्स के तहत जनवितरण प्रणाली का संचालन नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है। आरोप है कि यह कार्य प्रमोद वर्मा के नाम से संचालित हो रहा है, जबकि पैक्स की अध्यक्ष उनकी पत्नी अंजू कुमारी हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह व्यवस्था वर्षों से अवैध तरीके से चल रही है।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सहकारिता विभाग के नियमों के अनुसार जनवितरण प्रणाली सहित अन्य कार्यों का संचालन समिति के नाम से होना चाहिए तथा संबंधित अभिलेखों का संधारण पैक्स प्रबंधक के जिम्मे होता है। ऐसे में वर्तमान व्यवस्था नियमों के विपरीत बताई जा रही है।

बखरी में जनवितरण प्रणाली पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग 2वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि जब तक जिला सहकारिता कार्यालय, बेगूसराय द्वारा सुधार की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित जनवितरण प्रणाली को अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार किया जाए।

इस पत्र की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी, बेगूसराय को भी सूचनार्थ भेजी गई है।मामले के उजागर होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों को अब प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

Share This Article